आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से
बलियाला | गांव सरदारेवाला में बाबा वाल्मीकि स्पोर्ट्स क्लब व ग्राम पंचायत द्वारा क्रिकेट खिलाड़ी रमेश मेशी की याद में रमेश मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा। क्लब के प्रवक्ता ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ मिस्टर साजन व सरपंच जीवन सिंह करेंगे। समापन में मुख्यअतिथि के रुप में समाजसेवी अशोक कटारिया व साहिल कटारिया शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में निम्मा मलड़ी व चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 41 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।