छेड़खानी करने वाले मनचलों को ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई
बलियापुर | बलियापुर में बाइक सवार मनचले युवक द्वारा छेड़खानी किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को मनचले युवकों को बचाने आए साथियों की जमकर धुनाई कर दी। खबर मिलते ही बलियापुर पर पुलिस मौके पर पहुंची। मनचले युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। विवाहिता ने बलियापुर थाने में छह मनचले युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। विवाहिता अपने पति के साथ ससुराल से मायके कुसमाटांड़ आ रही थी। इसी क्रम में हीरक मोड़ के समीप दो बाइक पर सवार छह मनचले युवकों ने विवाहिता को चलती बाइक से पीछा कर छेड़खानी करते हुए कोलडैम के समीप पहुंचा। विवाहिता द्वारा शोर मचाने पर अगल-बगल के ग्रामीण जुटे गए। अपने को घिरता देख मनचले युवकों को उसके शुभचिंतक ने वहां से भगा दिया। ग्रामीणों ने उक्त युवक को ही जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस विवाहिता की शिकायत पर मनचले युवकों पर कार्रवाई में जुट गई है।