पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झरिया गोमो, टुंडी, पुटकी के साथ साथ कतरास कोयलांचल में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

झरिया गोमो, टुंडी, पुटकी के साथ-साथ कतरास कोयलांचल में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार. झरिया/ बलियापुर/ सिंदरी

देश र| डा. भीम राव आंबेडकर की 127 वीं जयंती झरिया कोयलांचल के अलावे सिंदरी, बलियापुर आदि स्थानों पर मनाई । राजनैतिक दल, स्वयं सेवी संस्था, स्कूल प्रतिष्ठानों में कार्यक्रम आयोजित की गई। उनके पद चिह्न पर चलने का संकल्प लिया गया। झरिया के पूर्वी कोयरीबांध स्थित बाल्मिकी कॉलोनी में मुख्य अतिथि प्रतिनिधि विक्रमा सिंह यादव उपस्थित थे। उन्होंने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की बात कही। झरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने मोहन बाजार के रविदास आश्रम में धूमधाम से जयंती मनाई। इसी तरह राजीव गांधी मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में निर्देशक डा. आरएन चौबे ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लक्ष्मी कोलियरी में आंबेडकर मिशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित की गई। लोदना बाजार स्थित आंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर सुबह से ही विभिन्न संगठनों ने माल्यार्पण की। बीसीकेयू ने सभा कर डा. आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। झरिया होरलाडीह के भूतगढ़िया मोड़ स्थित आंबेडकर चौक पर आंबेडकर युवा विकास मंच की ओर से कार्यक्रम का आयोजन की गई। यहां डा. आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यहां पर बतौर मुख्य अतिथि डा. अली इमाम खान उपस्थित थे। यहां पर नाटक का मंच किया गया। झरिया के किड्स गार्डेन स्कूल में डा. शोभा सिन्हा, यशोमती श्री विद्या निकेतन मेंं जय प्रकाश देवरालिया ने डा. आंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण की। बस्ताकोला आंबेडकर चौक पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण की। ऑल इंडिया एससीएसटी ओबीसी इंप्लाइज कौशिल के बैनर तले लोदना मोड़ स्थित डा. आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सभा की। सभा की अध्यक्षता मुनी लाल राम ने की।

बलियापुर : बलियापुर आजसू पार्टी ने बेलगड़िया टाउनशिप में शनिवार को भारत र| डॉ भीमराव अंबेडकर अंबेडकर की जयंती मनाई गई ।कार्यक्रम का प्रारंभ अंबेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता अंबेडकर जी समाज के जात पात भेदभाव को सामाजिक कुरीति को मिटाने के लिए तथा दलित के नियम एवं अधिकार एवं मान सम्मान के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। मौके पर सीमा देवी रोहित पासवान मनोज रवानी रजनीकांती राजू अंसारी नंदकिशोर पंडित मुंडेल पासवान आदि दर्जनों महिला पुरुष मौजूद थे।

सिंदरी: सिंदरी में विभिन्न संगठनों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की 127 वीं जयंती मनाई गई। रोहराबान्ध स्थित डॉ आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर संगठनों की तरफ से माल्यार्पण कर नमन किया गया। भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष विजय सिंह, शैलेश सिंह, अजंता झा, आलोक बनर्जी, रंजना शर्मा ने माल्यार्पण किया। कांग्रेस के प्रशान्त कुमार दूबे ने माल्यार्पण किया। वहीं डीवाईएफआई के विकास ठाकुर, गौतम प्रसाद, आनन्द मंडल आदि ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भूतगढ़िया मोड़ पर प्रतिमा अनावर करते डा. अली इमाम खान व अन्य।

सविमं में बाबा साहेब की मनी जयंती
सरस्वती विद्या मंदिर ,सिंदरी में भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। वरिष्ठ आचार्य उमेश दूबे जी के निर्देशन में जयंती की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ शुरु हु वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की अपील की इस मौके पे वरिष्ठ आचार्य उमेश दुबे, भास्कर झा जी, सत्येन्द्र जी, रीता श्रीवास्तव जी, पंकज जी, भगवान सिंह जी ,बरनाली जी, सुमन जी अादि मौजूद थे। शिक्षक त्रिभुवन चौधरी ने भी माल्यार्पण किया। शनिवार को सिंदरी में आजसू पार्टी कार्यालय रोहराबान्ध में डॉ. अम्बेडकर की 127 वीं जयंती मनाई गई।

खबरें और भी हैं...