पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धरातल पर चलाई जा रही सरकार की योजनाएं : सांसद

धरातल पर चलाई जा रही सरकार की योजनाएं : सांसद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय स्थित 20 सूत्री कार्यालय का उद्‌घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद पीएन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं धरातल पर चलाई जा रही है। संबंधित योजनाओं को सही संचालन के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया है। 20 सूत्री अध्यक्ष व सदस्य योजनाओं पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय व राज्य सरकार गरीबों के लिए बेहतर काम कर रहा है। मौके पर सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विजय रवानी, आशिष मुखर्जी, शेलेन मंडल, उमेश चौबे, संतलाल प्रमाणिक, गुहीराम पाल, मोहन कुंभकार, राजकिशोर महतो, अल्पना मुखर्जी, रंजीत मंडल आदि थे।

खबरें और भी हैं...