पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छेड़खानी की शिकायत करने पर परिजनों को पीटा

छेड़खानी की शिकायत करने पर परिजनों को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलकडीहा|झरिया के चौथाई कुल्ही इंदिरा नगर में शुक्रवार को मनचलों ने इंटर की छात्रा के साथ छेड़खानी की। जब छात्रा ने इसकी शिकायत झरिया पुलिस से की तो मनचले युवकों के परिजनोंं ने छात्रा के परिजनों की पिटाई कर दी। घटना के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है। बताते हैं कि छात्रा बलियापुर स्थित कॉलेज में पढ़ती है। कॉलेज आने-जाने के क्रम में पड़ोस के रहने वाले मो. सरफराज ने छींटाकशी किया करता था। शुक्रवार को तो हद हो गई। सरफराज ने छात्रा को रोक छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने जब शोर मचाया तो वह भाग खड़ा हुआ। छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के घर जाकर शिकायत की तो आरोपी युवक के परिजनों ने छात्रा के परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मामला झरिया थाना पहुंचा।

खबरें और भी हैं...