दूधिया के सालपातरा गांव में जमसं कुंती गुट ने की सभा
डीबी स्टार. बलियापुर
दूधिया पंचायत के सालपातरा गांव में शुक्रवार को जनता मजदूर संघ कुंती गुट की जनसभा का आयोजन किया गया। जमसं सिंदरी विधानसभा अध्यक्ष गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए लक्की सिंह ने कहा कि आजादी के व झारखंड अलग राज्य 18 वर्ष बाद भी यहां के किसानों की स्थिति दयनीय है। इसके जिम्मेवार यहां के जनप्रतिनिधि हैं। सिंदरी में हर्ल एवं लेंको प्रोजेक्ट आने वाली है। कहा कि सिन्दरी मे जो भी कंपनियां लगेगी। सिंदरी उर्वरक नगरी में भूमि दान करने वाले युवा बेरोजगारों को रोजगार में प्राथमिकता देना होगा। उन्होंने हर्ल प्रबंधन को चेताते हुए ये भी कहा कि अगर स्थानीय युवाओं को रोजगार में अनदेखी की गई। तो सिंदरी में कोई प्रोजेक्ट नही लगने देंगे। साथ ही उज्जवला ,प्रधानमंत्री आवास योजना,कृषि योजना इत्यादि में हो रही दलाली पर चिंता जताई एवं ग्रामीणों को एकजुट होकर दलाली प्रथा को समाप्त करने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा ज.म.स हर लड़ाई में उनके साथ हैl इस दौरान दर्जनों युवाओं ने जनता मजदूर संघ का दामन थामा। , , रमेश गोप, राजीव लोचन आचार्य, लालटू मिठारी, गौतम चौबे, वापी चौबे, दिनेश चौबे, शंभू कुम्हार, सुजीत बाउरी, सुमंत, सहित दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए।