पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में एक सौ मरीजों की हुई जांच

शिविर में एक सौ मरीजों की हुई जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलियापुर बलियापुर जनता मजदूर संघ की ओर से शनिवार को बिरसिंहपुर पंचायत सचिवालय में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मरीजों की जांच डॉक्टर दीपक सिंह एवं डॉ टी शर्मा ने किया। जांच के दौरान एनिमिया ग्रस्त मरीज अधिकांश पाएं गए। जांच शिविर में 100 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई वितरण की गई। चिकित्सक ने कहा कि यहां के पानी में फास्फोरस एवं आयरन की मात्रा अधिक पाए जाने से शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारी होती हैं। मौके पर मौजूद जनता मजदूर संघ के नेता लकी सिंह ने कहा कि सरकार ग्राम के ग्रामीणों के स्वास्थ्य की दिशा में सकारात्मक पहल नहीं किया तो जनता मजदूर संघ के बैनर तले ग्रामीण जोरदार आंदोलन करेंगे।

खबरें और भी हैं...