झरिया. भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा की बैठक सोमवार को कतरास मोड में हुई। इसमें 25 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान वक्तओं ने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करते कहा कि झरिया का इतिहास है कि भाजपा को कोई भी कार्यक्रम हो झरिया नगर बढ़चढ़ कर भाग लिया है। अधिक से अधिक संख्या में एकजुटकर बलियापुर पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में राजकुमार अग्रवाल, श्रीराम यादव, अकेशराज आदि थे।