बलियापुर. बलियापुर हाई स्कूल मैदान में सोमवार को कुड़मी विकास मोर्चा की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दासु प्रसाद महतो उपस्थित थे। इसमें 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष दासु प्रसाद महतो ने कहा कि कुड़मी को अनुसूचित जाति में पुनः सूचीबद्ध की मांग की जाएगी। मौके पर जिला सचिव विनय कुमार, युवा मोर्चा के केंद्रीय महासचिव राजू महतो, प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल महतो, प्रतिमा देवी, सुनीता देवी, विनोद बिहारी महतो, मुनचुन महतो, बैजनाथ महतो आदि थे।