पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर बूथ से 75 लोगों को ले जाने का लक्ष्य

हर बूथ से 75 लोगों को ले जाने का लक्ष्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाअड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सोमवार को भाजपा की बैठक पंडुकी में बरवाअड्डा मंडल महामंत्री सुजीत चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन दिनेश मंडल ने किया। मौके पर भाजपा नेता सह टाइगर फोर्स के जिलाध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने कहा कि गांव-गांव जा कर ग्रामीणों से मिल कर बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करें। इसके साथ ही चौक-चौराहे एवं दीवार लेखन कर लोगों को 25 मई को अधिक से अधिक संख्या में बलियापुर चलने का अह्वान करें। सिंह ने कहा कि सिंदरी विधानसभा के 426 बूथों में से प्रत्येक बूथ से 75 लोगों को प्रधानमंत्री कार्यक्रम में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर शिवप्रसाद पांडेय, निर्मल मिश्रा, सुनील चौधरी, पारस चौधरी, मृत्युंजय पांडेय, सुशील निषाद, आनंद कुमार महतो आदि थे।

खबरें और भी हैं...