आसिफा बलात्कार के विरोध में कैंडल मार्च निकला
बलियापुर. बलियापुर बलियापुर में आसिफा बलात्कार कांड के खिलाफ कैंडल मार्च निकला। कैंडल मार्च भिखराजपुर से निकल केन्दुवाटाड़ थाना परिसर भ्रमण कर बलियापुर चौक पहुंचा । ग्रामीण नाबालिग आसिफा बलात्कार कांड में गैंगरेप आरोपी को फांसी की मांग कर रहे थे ।कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं तू दूर बच्ची भी सुरक्षित नहीं है ।आसिफा कांड से देश व विश्व में भारत की गरिमा को शर्मसार कर दिया है। कैंडल मार्च में मोहम्मद सद्दाम मोहम्मद एजाज मोहम्मद अल्तमश मोहम्मद फैजी मोहम्मद सलीम हामिद आदि दर्जनों मौजूद थे।