पलानी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मना बांग्ला नववर्ष
बांग्ला नववर्ष के मौके पर रविवार को पलानी भवानी विद्या मंदिर प्रांगण में झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर ने नववर्ष पर तमाम लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि बांग्ला भाषा के प्रति सरकार का नजरिया ठीक नहीं है। बांग्ला भाषा व संस्कृति को बचाने के लिए तमाम लोगों को आगे आने की जरूरत है। इस दौरान कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलाकारों में प्रीति दे, गुनगुन, अंबिका, अनामिका, श्रेया, मामोनी, पायल, मौमिता आदि शामिल थे। कार्यक्रम में 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो, रेखा मंडल, काशीनाथ चटर्जी, नीमाई चंद्र पाल, शिवानी दे, संतोष कुमार महतो, त्रिलोचन महतो, दीपक कुमार यादव आदि थे।
बांग्ला नव वर्ष पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।