पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुर्मी विकास मोर्चा का 22 को जुलूस, 23 को बंदी

कुर्मी विकास मोर्चा का 22 को जुलूस, 23 को बंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलियापुर|झारखंड बंद को लेकर कुर्मी विकास मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक रविवार को बलियापुर विनोदधाम में दासु महतो की अध्यक्षता में हुई। केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि अब समय आ गया है कि कुर्मी को अपने न्याय व अधिकार के लिए चहारदीवारी से बाहर निकल एकता का परिचय दें। कुर्मी जाति को अनुसूचित जाति में पुनः शामिल करने की मांग को लेकर 22 अप्रैल को मशाल जुलूस एवं 23 अप्रैल को झारखंड बंद पर लाखों कुर्मी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर कुर्मी विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष दासु महतो, विनोद बिहारी महतो, उर्मिला देवी, राजेंद्र महतो, चंदन कुमार महतो, रूपेश कुमार, माथुर महतो, सोमनाथ महतो आदि थे।

खबरें और भी हैं...