पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत

शौचालय निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलियापुर|शौचालय निर्माण कार्य की अनियमितता को लेकर अामझर पंचायत के पंच सदस्य 20 सूत्री सदस्य इल्ताफ अंसारी ने मुख्यमंत्री जनसंवाद व प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। पत्र के माध्यम उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान का सपना महिलाओं को सम्मान के लिए घर-घर शौचालय निर्माण कार्य किया जाना है। परंतु विभागीय अधिकारी एवं मुखिया एवं जल सहिया के गठजोड़ से निर्माण कार्य में गड़बड़ी की जा रही है। अब तो महिलाओं के शौच मुक्त का सपना मुंगेरीलाल के हसीन सपने बन कर रह गए हैं। वहीं मुखिया संतोष रवानी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

खबरें और भी हैं...