बलियापुर | बलियापुर थाना क्षेत्र के राजा बस्ती निवासी समीर कुमार मंडल की बेटी पूजा मंडल (23) की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पूजा के पति हेमंत मंडल को पश्चिम बंगाल की वर्णपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूजा के ससुर बिहारी मंडल, सास कोनिका मंडल फरार हैं। पूजा मंडल के पिता का आरोप है कि उसके ससुरालवालों ने 17 मई को वर्णपुर में गला घोंटकर हत्या कर दी है। पिता का कहना है कि पूजा की शादी 2 मार्च 2017 को हिंदू रीति-रिवाज से वर्णपुर के हीरापुर निवासी बिहारी मंडल के बेटे हेमंत से हुई थी। दान-दहेज दिया था, पर हेमंत कार की मांग के साथ प्रताड़ित करता था। कार नहीं देने पर ही उसने क्वार्टर में पूजा को मार डाला।