कुमारधुबी|गोपीनाथपुर के हरि मंदिर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक हुई। मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत बाउरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बलियापुर में पीएम की सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया गया। साथ ही नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह का सम्मान समारोह का निर्णय लिया गया। बैठक में मीनाक्षी राय, हरि भूइयां, इंद्रदेव रजक, मंटू बाउरी, राजू बाउरी, प्रमोद रजक, परेश दास आदि थे।