पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम के कार्यक्रम में रुट चार्ट के अनुसार चलें: काजल नाग

पीएम के कार्यक्रम में रुट चार्ट के अनुसार चलें: काजल नाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलियासोल के आंखद्वारा स्थित कृष्णधाम मंदिर परिसर में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा नेता काजल नाग ने की। बैठक में निरसा दक्षिण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर काजल नाग ने कहा कि निरसा दक्षिण से सटे बलियापुर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का अवसर मिला है। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है कि वे ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को सीधे मोदी के भाषण से अवगत करवाए। बलियापुर के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आमजनों के लिए कई घोषणाओं का भी सौगात देंगे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है कि विकास योजनाओं में लाभुकों को हो रही परेशानियों से प्रधानमंत्री को अवगत करवाया जाए। बलियापुर में कार्यक्रम का आयोजन होने के कारण कलियासोल-बलियापुर मार्ग पर काफी व्यवस्था रहेगी। कार्यकर्ता सभी को समय पर पहुंचाने के लिए रुट चार्ट के अनुसार चलें। सभी को सुरक्षित ले जाना, लोगों की समस्याओं से प्रधानमंत्री को अवगत करवाना तथा सुरक्षित वापस लाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है। मौके पर शीमंत मंडल, गोपाल भारती, पवन पांडेय, असीम गोप, जानकी दे, सिखा बनर्जी, चंडीचरण दास, कृष्णपद सिंह, बलराम सुत्रधर, राहुल मंडल, गोपाल दास आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...