झरिया में वैगन आर पर गिरा वृक्ष, सड़क जाम
भास्कर न्यूज झरिया | अलकडीहा/जोरापोखर
झरिया कोयलांचल में बुधवार को आयी आंधी तूफान ने तबाही मचा कर रख दी।झरिया शहर के साथ दर्जनों स्थानों पर बिजली व्यवस्था चरमरा गयी।क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। झरिया के टेलीफोन विभाग के कार्यालय पर थंडरिंग हो गया। थंडरिंग होने से विभाग का कार्ड जल गया। कार्ड जलने से नेट सेवा ठप पड़ गया।जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जल भंडारण का कार्य देर से शुरू हुई।बलियापुर हवाई पट्टी में प्रधानमंत्री के आगमन के लिए बन रहा पंडाल के निरीक्षण करने आने वाले अधिकारियों के लिए बैठने के लिए बनाया गया छोटे-छोटे तंबू गिर गया।
झरिया के नई दिल्ली कॉलोनी जाने वाली रास्ते में बनारस की घटना की पुनरावृति होने से बच गयी। हुआ यह कि उक्त स्थान पर एक बड़ा वृक्ष की बड़ी टहनी टूट कर गिर पड़ा। टहनी बिजली के तार को तोड़ते हुये नीचे खड़ी वैगनआर कार पर जा गिरा। संयोग अच्छा था कि उस समय कोई यात्री या अन्य कोई गाड़ी वहां पर खड़ी नहीं थी। अन्यथा बड़ी घटना को टाला नहीं जा सकता था। उक्त वृक्ष पूर्व से सुख गया है।उससे होने वाली खतरे को देखते हुये स्थानीय पार्षद,के अलावे संबंधित अधिकारियों को जानकारी दे दी गयी थी। बावजूद उसे संजीदगी से नहीं लिया गया। वृक्ष का शेष भाग अभी भी बचा हुआ है। अगर उसे नहीं हटाया गया तो बड़ी घटना घट सकती है। लोदना मोड़ से लोदना जयरामपुर जाने वाली मुख्य मार्ग के चार नंबर भागा के समीप वृक्ष गिर गया। वृक्ष गिरने से यातायात बाधित हो गया है। बनियाहीर डीएवी मोड़ के समीप वृक्ष गिर जाने से यातायात प्रभावित हो गया। बिजली का तार टूट गया। जीनागोरा, बस्ताकोला विकास भवन और गायत्री मंदिर से आगे पेड़ के टहनी टूट कर गिर गया। जोरापोखर के जियलगोरा के ललिता देवी के घर पर टहनी टूट कर गिर गया। इससे घर को क्षति हुई है। घर के सदस्य बाल-बाल बच गये।
दोपहर में आई तेज अांधी व बारिश के कारण कई पेड़ गिरे
कतरास | बुधवार को दोपहर आई तेज आंधी व बारिश के कारण इलाके का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस दौरान कई जगहों से पेड़ गिरने की सूचना। बारिश के साथ कई जगहों में ओले भी पड़े। तेज आंधी व बारिश के साथ ही आसमानी बिजली ने भी लोगों को खूब डराया।
भागाबांध: भागाबांध के आदर्श नगर कॉलोनी में मुख्य सड़क के किनारे बीसीसीएल क्वार्टर के ऊपर एक विशालकाय पेड़ गिर गया।ी। मकान में हल्की दरार आई है। सूचना मिलते ही भागाबांध ओपी प्रभारी शिवनाथ वारदा पुलिस बल के साथ आदर्श नगर कॉलोनी पहुंचे। मामले में गंभीरता से कोलियरी प्रबंधन को सूचना दिए। स्थानीय लोगों के मदद से पेड़ को हटाया गया।
तेतुलमारी: तेतुलमारी एवं निचितपुर में कई पेड़ उखड़ गए। जिससे बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। आंधी में जीरोसीम में सुरेंद्र चौहान के आवास के समीप पिंपल का विशाल पेड़ उखड़ गया जिससे आसपास की कई दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं निचितपुर टाउनशिप में पेड़ गिरने से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई है।
भास्कर न्यूज झरिया | अलकडीहा/जोरापोखर
झरिया कोयलांचल में बुधवार को आयी आंधी तूफान ने तबाही मचा कर रख दी।झरिया शहर के साथ दर्जनों स्थानों पर बिजली व्यवस्था चरमरा गयी।क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। झरिया के टेलीफोन विभाग के कार्यालय पर थंडरिंग हो गया। थंडरिंग होने से विभाग का कार्ड जल गया। कार्ड जलने से नेट सेवा ठप पड़ गया।जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जल भंडारण का कार्य देर से शुरू हुई।बलियापुर हवाई पट्टी में प्रधानमंत्री के आगमन के लिए बन रहा पंडाल के निरीक्षण करने आने वाले अधिकारियों के लिए बैठने के लिए बनाया गया छोटे-छोटे तंबू गिर गया।
झरिया के नई दिल्ली कॉलोनी जाने वाली रास्ते में बनारस की घटना की पुनरावृति होने से बच गयी। हुआ यह कि उक्त स्थान पर एक बड़ा वृक्ष की बड़ी टहनी टूट कर गिर पड़ा। टहनी बिजली के तार को तोड़ते हुये नीचे खड़ी वैगनआर कार पर जा गिरा। संयोग अच्छा था कि उस समय कोई यात्री या अन्य कोई गाड़ी वहां पर खड़ी नहीं थी। अन्यथा बड़ी घटना को टाला नहीं जा सकता था। उक्त वृक्ष पूर्व से सुख गया है।उससे होने वाली खतरे को देखते हुये स्थानीय पार्षद,के अलावे संबंधित अधिकारियों को जानकारी दे दी गयी थी। बावजूद उसे संजीदगी से नहीं लिया गया। वृक्ष का शेष भाग अभी भी बचा हुआ है। अगर उसे नहीं हटाया गया तो बड़ी घटना घट सकती है। लोदना मोड़ से लोदना जयरामपुर जाने वाली मुख्य मार्ग के चार नंबर भागा के समीप वृक्ष गिर गया। वृक्ष गिरने से यातायात बाधित हो गया है। बनियाहीर डीएवी मोड़ के समीप वृक्ष गिर जाने से यातायात प्रभावित हो गया। बिजली का तार टूट गया। जीनागोरा, बस्ताकोला विकास भवन और गायत्री मंदिर से आगे पेड़ के टहनी टूट कर गिर गया। जोरापोखर के जियलगोरा के ललिता देवी के घर पर टहनी टूट कर गिर गया। इससे घर को क्षति हुई है। घर के सदस्य बाल-बाल बच गये।
भागाबांध में मकान पर गिरा पेेड़।