ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम:धर्मजीत
गोविंदपुर|गोविंदपुर डाकबंगला में भाजपा नेता धर्मजीत सिंह ने बुधवार को सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ सभा की। इसमें बलियापुर में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक संख्या में भागीदारी का निर्णय लिया गया। इसमें सभी क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। धर्मजीत सिंह, बीस सूत्री के जिला सदस्य बलराम साव, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश बजाज ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सिंदरी विधान सभा क्षेत्र सभी 426 बूथों के 50 -50 कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सांसद पीएन सिंह, विधायक ढुल्लू महतो ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसमें खरा उतरेंगे। प्रधानमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाया जायेगा। इसके लिए पूरे सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाया जायेगा। नुक्कड़ सभाकर लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भागीदारी की अपील की जायेगी। इस अवसर पर बरवाअडडा मंडल अध्यक्ष महेश महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिनेश मंडल, निर्मल मिश्रा, सुजीत चौधरी, जग्गू साव, सुनील चौधरी, बमबम साव, मृत्युंजय पांडेय, पींकू चौधरी, राकेश, सुशील निषाद, विष्णु सिन्हा, अनूप दास, निर्मल महतो, दीपू सिंह, राजू गोप, मिथलेश दास, अमर मंडल, मंटू कुंभकार, सलाउद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे।