बीडीओ ने की पंचायत सेवकों के साथ बैठक
बलियापुर|बलियापुर प्रखंड सभागार में प्रधानमंत्री कार्यक्रम की सफलता को लेकर बीडीओ धीरज प्रकाश ने पंचायत प्रतिनिधि एवं पंचायत सेवकों के साथ सभागार में बैठक की। बीडीओ ने प्रत्येक पंचायत में नॉडल अधिकारी के माध्यम प्रत्येक पंचायत के मुखिया, पंचायत सदस्य, वार्ड सदस्य, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक एवं स्वयं सहायता समूह को कार्यक्रम में सफलता को लेकर भागीदारी के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।