विकास कार्य में अनियमितता की शिकायत
बलियापुर| बलियापुर आमझर पंचायत में विकास कार्यों में सरकारी नियमावली आम सभा को अनदेखी किए जाने की शिकायत डीसी से पंच सदस्य इल्ताफ अंसारी ने की है। डीसी को दिए आवेदन में कहा गया है कि पंचायत के विकास योजनाओं में महज कागजी खानापूर्ति की जाती हैं। मुखिया पंचायत सेवक की मनमानी चरम पर हैं। मासिक बैठक पंचायत सचिवालय में नहीं की जाती हैं। विकास कार्यों में बिचौलियों के हावी रहने से विकास कार्य धरातल पर नहीं उतर रहा है। मुखिया संतोष रवानी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।