पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी के बच्चों को ग्लूकोज और ओआरएस का पाउडर बांटा

आंगनबाड़ी के बच्चों को ग्लूकोज और ओआरएस का पाउडर बांटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड क्रमांक 39 के पार्षद लोकेश चौहान ने मंगलवार को बालको जोन के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। हाउसिंग बोर्ड शांतिनगर, कैलाश नगर, आजाद नगर, वार्ड क्रमांक 37 के दैहानपारा के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर भोजन व कुपोषण संबंधी जानकारी ली।आंगनबाड़ी के बच्चों को पार्षद चौहान ने ग्लूकॉन डी व ओआरएस पावडर का वितरण किया गया ताकि बच्चों को गर्मी के दिनों में होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके। गर्मी के मौसम में लू, दस्त, कमजोरी जैसी समस्याएं अधिक होती है। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता की जानकारी देते हुए कहा कि शौच जाने के बाद व खाने से पहले हाथ को साबुन से जरूर धोये। इसके बाद बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल, अधिवक्ता सुरेश शर्मा, शंभूनाथ, छोटेलाल, जितेन्द्र महंत, विरेन्द्र यादव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...