हितग्राही कार्ड बनवाने पहुंच रहे लोग
बालकोनगर| शासन की योजना के तहत श्रम विभाग के तत्वावधान में प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाकर नि:शुल्क हितग्राही कार्ड बनाया जा रहा है। साथ ही जिन लोगों का हितग्राही कार्ड बना हुआ है वे शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। मंगलवार को वार्ड क्रमांक 35 के हाउसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक भवन में पार्षद हितानंद अग्रवाल की उपस्थिति में शिविर लगाया गया।