ग्रीष्मकालीन प्रतिभा विकास शिविर के लिए पंजीयन शुरू
बालको प्रबंधन व बालको महिला मंडल के सहयोग से 18 से 25 मई तक सेक्टर-1 स्थित प्रगति भवन में महिलाओं व बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन प्रतिभा विकास शिविर आयोजित है। एक सप्ताह के निःशुल्क शिविर में नृत्य, चित्रकला, हस्तकला, कलाकृतियां बनाने व आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। सियाराम बंजारे आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, संदीप जुंबा व एरोबिक, हरि सिंह कैलिग्राफी व चित्रकला, नंदिनी वर्मा क्ले आर्ट, रीति खरे हस्तकला, शेफ के. कलीम पाक कला, अमित कार्सेल नृत्य व मुकेश थिरानी व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण देंगे। शिविर में भाग लेने के लिए पंजीयन कराने विजय वाजपेयी, अंकित शर्मा से संपर्क कर सकते है। पंजीयन की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित है। एक हफ्ते तक चलने वाले प्रशिक्ष्ज्ञण शिविर को लेकर महिलाओं के साथ-साथ बच्चों में भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।