बालकोनगर| बालको प्रबंधन व बालको महिला मंडल के सहयोग से 18 से 25 मई तक सेक्टर-1 स्थित प्रगति भवन में महिलाओं व बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन प्रतिभा विकास शिविर आयोजित है। एक सप्ताह के निःशुल्क शिविर में नृत्य, चित्रकला, हस्तकला, कलाकृतियां बनाने व आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।