बाइक सवार दंपती के साथ मारपीट व छिनतई
गढ़पुरा| मालीपुर पंचायत के टारा टोल स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक मंगलवार को बाइक सवार राहगीर बलिया थाना के हुसैनीचक निवासी दंपति देवव्रत पासवान तथा प्रियंका कुमारी के साथ मारपीट व छीना-झपटी का मामला सामने आया है। इस घटना के संबंध में प्रियंका कुमारी ने मंगलवार को ही थाना में आवेदन देकर मालीपुर के टारा टोल निवासी चार लोगों को आरोपी बनाया है। थाना को दिए आवेदन में कहा गया है कि मैं पति प|ी टारा टोल अपने फूफा के यहां न्यौता में आए थे। मंगलवार को पति के साथ बाइक से घर हुसैनीचक लौट रहे थे। टारा पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचते ही पहले से घात लगाए तारा टोल निवासी हरिनारायण पासवान, अविनाश कुमार, विक्की कुमार व नीरज कुमार रोककर गाली-गलौज करते हुए 15 सौ रुपए, मंगलसूत्र एवं अंगूठी ले लिया तथा बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की तहकीकात के लिए पुलिस अवर निरीक्षक शर्मानंद यादव को भेजा गया है।