पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • रात्रि चौपाल, नुक्कड़, नाटक एवं प्रभातफेरी निकालकर शौचालय निर्माण का दिया संदेश

रात्रि चौपाल, नुक्कड़, नाटक एवं प्रभातफेरी निकालकर शौचालय निर्माण का दिया संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलिया प्रखंड को आगामी 31 मई तक खुले में शौच से मुक्त करने का डीएम राहुल कुमार के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड परिसर स्थित लोहिया सभा भवन में बीडीओ मनोज पासवान के नेतृत्व में प्रखंड के अधिकारियों एवं कर्मियों की बैठक की गई। जिसमें पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने को लेकर पंचायतवार पर्यवेक्षक एवं वार्ड वार कर्मियों की नियुक्ति की गई है। बैठक में बीडीओ ने कहा कि आगामी 31 मई को हर हाल में प्रखंड को ओडीएफ घोषित करना है। जिसके तहत ग्रामीण आवास सहायक को ग्राम पंचायतों में रात्रि चैपाल करने, साक्षरता कर्मियों को नुक्कड़ नाटक एवं शिक्षा विभाग को प्रत्येक दिन सभी स्कूलों में प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया गया।

75 फीसदी शौचालय का निर्माण हो जाने पर पंचायत

बीडीओ ने बताया कि बलिया प्रखंड को कुल 15942 शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूर्व में दिया गया था। जिसमें करीब 13000 परिवारों को शौचालय का निर्माण करा दिया गया है। बाकी परिवारों के शौचालय का निर्माण आगामी 31 मई तक करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 75 फीसदी शौचालय का निर्माण हो जाने पर गांव एवं पंचायतों को ओडीएफ घोषित किया जा सकता है।

बखरी में रात्री चौपाल में मौजूद लोग कों जानकारी देते कर्मचारी।

बैठक में ये लोग थे उपस्थित

बैठक में सीओ विभा रानी, सीडीपीओ शबाना परबीन, जीविका के प्रबंधक अनुराग कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. रवीश रंजन, बीएओ शिव शंकर ठाकुर, बीसीओ मो. कैशर इस्लाम, पीओ मनोहर लाल, कनीय अभियंता राकेश कुमार, सांख्यिकी पर्यवेक्षक राकेश कुमार रजक, कृषि समन्वयक राजीव नयन, दिलीप कुमार सिंह, जेई अनिल कुमार अनल, विकास मित्र अभिषेक कुमार दास, दिनेश राम आदि शामिल थे।

रात्रि चौपाल लगाकर पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

सिटी रिपोर्टर| बखरी

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए बखरी एसडीएम सुधीर कुमार व बीडीओ राजेश कुमार राजन ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। कर्मियों व जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड के बहुआरा पंचायत में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों को योजना की जानकारी दी गई। चौपाल में बहुआरा पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। एसडीएम सुधीर कुमार ने ग्रामीणों को खुले में शौच से मुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर मौजूद बीडीओ राजेश कुमार राजन ने बताया कि डीएम के निर्देश पर लोगों को जागरूक करने के लिए रात्रि चौपाल लगाया जा रहा है।

ग्रामीणों को शौचालय बनाने को ले किया प्रेरित: ग्रामीणों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रात्रि चैपाल में स्थानीय मुखिया रंजीत महतो, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार, पंचायत सचिव रामाश्रय पंडित, इंदिरा आवास पर्यवेक्षक ने अपना योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...