पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ युवक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पशुपालन कार्यालय से एनएच 31 की ओर जाने वाले रास्ते में स्कूल के पीछे लगी बाइक को चोरों ने मंगलवार को गायब कर दी। दिनदहाड़े चोर ने बलिया निवासी कैलाश शर्मा की बाइक लेकर फरार हो गया। जिसकी सूचना बाइक मालिक द्वारा स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। बताया कि बाइक चोरी कर ले जाते चोर की तस्वीर सीसी टीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि बाइक मालिक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुट चुकी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया बाइक चोरी का लिखित आवेदन दिया गया है।

खबरें और भी हैं...