पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • ताड़ी पीने के दौरान हुए झगड़े में चली गोली से युवक हुआ घायल

ताड़ी पीने के दौरान हुए झगड़े में चली गोली से युवक हुआ घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डंडारी थाना क्षेत्र के बलहा गांव स्थित बूढ़ी गंडक बांध के समीप शुक्रवार की शाम ताड़ी पीने के दौरान हुए आपसी झगड़े के बाद गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बलहा निवासी सिंघेश्वर महतो का पुत्र राकेश कुमार उर्फ लालकेश्वर महतो बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलहा गांव के समीप बूढ़ी गंडक बांध के पास कुछ युवक बैठकर ताड़ी का सेवन कर रहे थे।

इसी बीच युवकों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। जिसमें से एक युवक ने गोलीबारी शुरू कर दी जिससे घायल युवक को दो गोली लगी है। जिसमें एक गोली युवक की पेट में एवं दूसरी जांघ में लगी है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन आनन-फानन में घटनास्थल की ओर दौड़े।

परिजनों द्वारा घायल युवक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए बेगूसराय के निजी क्लीनिक लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक का इलाज किया। वहीं गोलीबारी के बाद ग्रामीणों ने परिहारा निवासी उपेंद्र पासवान के पुत्र सुनील पासवान को घटनास्थल की ओर से भागते हुए देख पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...