बछवाड़ा| थानाध्यक्ष और सीओ के नेतृत्व में शनिवार को बछवाड़ा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के लोगों ने भूमि संबंधी विवाद को लेकर कुल 12 आवेदन दिए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार एवं सीओ सुजीत कुमार ने छह लोगों के भूमि संबंधी विवाद का निपटारा जनता दरबार में किया। वहीं तीन भूमि संबंधी विवाद पर 144 धारा के तहत कार्रवाई का करने का आदेश पारित किया गया। जनता दरवार में भूमि संबंधी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर दस्तावेज समेत अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। दस्तावेज के जांचोपरांत छह लोगों का भूमि विवाद निवटारा किया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के बहरामपुर, रानी एक, रानी दो गोविंदपुर पंचायत के लोगांे ने भूमि संबंधी विवाद को लेकर थाना परिसर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि भूमि संबंधी विवाद का आवेदन प्रत्येक दिन लिया जाएगा और शनिवार को जनता दरबार में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर विवाद का निवटारा किया जाएगा। मौके अंचलकर्मी रामविलास सिंह, एसआई अरविन्द कुमार, शशिकांत झा, उपेन्द्र कुमार सिंह समेत फरियादी संजय कुमार, डोली प्रवीण, अशोक महतो, अनिल साह, सिकंदर कुमार, मनमोहन महतो, कृष्ण चंद्र झा, जवाहर झा आदि मौजूद थे। सिटी रिपोर्टर। बलिया। बलिया थाना में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद 4 मामले आए जिसमें 2 मामलों का निपटारा ऑन स्पाॅट किया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार एवं सीओ विभा रानी ने बताया कि लखमिनियां निवासी अंजू देवी बनाम राजनीति यादव एवं मो. जियाउल बनाम मो. एनाउल के मामलों का निष्पादन आॅन स्पाॅट कर दिया गया एवं लखमिनियां निवासी रहाना खातुन बनाम वकील अहमद एवं सादीपुर निवासी राम प्रवेश बनाम वीरेंद्र सिंह के मामले का निष्पादन अगले जनता दरबार में किया जाएगा।