पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • फुटपाथी दुकानदार संघ ने अधिकारी को सौंपा मांग पत्र

फुटपाथी दुकानदार संघ ने अधिकारी को सौंपा मांग पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलिया नगर पंचायत के शहरी फुटपाथ विक्रेता संघ के सचिव मो. अलीम उद्दीन ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन देकर 7 सूत्री मांग पत्र शुक्रवार को सौंपा। भारत सरकार एवं बिहार सरकार ने फुटपाथी दुकानदारों को शहरी गरीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

फुटपाथी दुकानदार द्वारा 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें बिहार सरकार नियमानुकूल फुटपाथ विक्रेताओं का सर्वे कराकर पहचान पत्र एवं भेंडिग लाइसेंस निर्गत कराने, निर्मित भेंडिंग जोन का प्रस्ताव अविलंब विभाग को भेजे जाने, एनएच 31 एवं अन्य विस्थापित विक्रेताओं का भेंडिंख जोन चिन्हित कराने, चिन्हित भेंडिंग जोन में अवैध बिक्री पर रोक लगाने, व्यावसायिक कर्ज हेतु राष्ट्रीयकृत बैंकों को निर्देश दिए जाने, नगर में अभी तक एक भी शौचालय का निर्माण नहीं किया गया जबकि 2 वर्षों से जगह चिन्हित किया जा रहा है।

चिन्हित स्थान को खाली कराकर पूर्व के चिन्हित स्थान पोखर के समीप, प्रखंड कार्यालय गेट, सत्तीचैरा में शौचालय निर्माण कराए जाने एवं भेंडिंग जोन अंतर्गत फुटपाथ विक्रेता के पक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी के दो बार मांग पत्र पहले भी दिया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...