नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
बलिया| बलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोखलेनगर विष्णुपुर से सोमवार की रात्रि छापेमारी कर एक नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी गोखले नगर विष्णुपुर निवासी जीवेश मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिस पर एक नाबालिक लड़की के साथ शौच जाने के क्रम में दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज है।