मेनू के अनुसार पोषाहार देने का दिया निर्देश
बलिया सीडीपीओ शबाना परबीन ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कियाा। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने वाले केंद्रों की सेविकाओं को कई निर्देश दिया।
इस संबंध में सीडीपीओ ने बताया कि प्रखंड के सदानंदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 94, मनसेरपुर स्थित केंद्र संख्या 128, भगतपुर स्थित केंद्र संख्या 129 एवं 130 का निरीक्षण किया गया। जिसमें केंद्र संख्या 129 आदर्श सेंटर जैसा था। सभी बच्चे ड्रेस कोड में उपस्थित थे। वहीं पोषाहार भी मीनू के अनुसार पाया गया।
वहीं केंद्र संख्या 94, 128 एवं 130 की सेविकाओं को मीनू के अनुसार पोषाहार, सेविका, सहायिका एवं बच्चों को ड्रेस कोड में केंद्र पर आने, बचपन दिवस, महिला मंडल की बैठक जिसमें पोषक क्षेत्र की गर्भवती एवं धात्री तथा किशोरियों के साथ बैठक कर उन्हें जानकारी देने तथा गृह निर्माण आदि का निर्देश दिया गया।