पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • एसडीओ ने दिया मतदाता सूची पूर्ण करने का निर्देश

एसडीओ ने दिया मतदाता सूची पूर्ण करने का निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| साहेबपुरकमाल

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड के सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी की बैठक बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बीडीओ ने दो स्तर पर तैयारी करने का निर्देश दिया जिसमें मतदान केंद्र स्तर और मतदाता सूची स्तर की योजना बनाई गई। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता का भौतिक सत्यापन करने, अधिक-से-अधिक महिला एवं युवा मतदाताओं का पंजीयन करने, मृत मतदाता का नाम विलोपित करने, दोहरी प्रविष्टि में सुधार करने तथा नाम या पता में त्रूटि का सुधार करने का निर्देश दिया गया। बलिया एसडीओ उत्तम कुमार ने सभी बीएलओ को मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन एवं युक्तिकरण का आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लिंगानुपात पर फोकस करें। उन्होंने उपस्थित सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि टीमवर्क के साथ लक्ष्य पूरा करें।

खबरें और भी हैं...