पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बलिया प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र के सभी बीएलओ को मतदाता सूची को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

बलिया प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र के सभी बीएलओ को मतदाता सूची को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड परिसर के लोहिया भवन सभागार में सोमवार को एसडीओ उत्तम कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मतदाता सूची की तैयारी करने एवं मतदान केंद्रों का युक्तिकरण से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। एसडीओ ने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने, ग्रामीण क्षेत्रों में 12 सौ की जनसंख्या पर एक मतदान केंद्र बनाने तथा नगरीय क्षेत्र में 14 सौ मतदाता वाले मतदान केंद्र को एक बूथ चिन्हिंत करने, एक ही परिवार के जितने भी सदस्य हैं, उनका एक ही मतदान केंद्र पर नाम होने, मतदान केंद्र से मतदाता के घर की दूरी 2 किलोमीटर के अंदर होने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। 1 जनवरी 2019 को आधार मानते हुए ऐसे व्यक्ति जो कहीं वोटर नहीं है उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने, मृत व्यक्तियों का मतदाता सूची से नाम विलोपन करने तथा एक ही विधानसभा के एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में हस्तांतरण के लिए संबंधित आवेदन संग्रहित करने का निर्देश दिया गया। लिंगानुपात को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक बूथ पर 25 महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने, बेघर फुटपाथी व्यक्तियों का भी नाम जोड़ने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रत्येक 10 बूथ पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। मौके पर बीडीओ मनोज पासवान, जेएसएस राकेश कुमार रजक, पर्यवेक्षक उत्तम कुमार झा, मो. नासिर, मो. महताब आदि बीएलओ मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...