पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पंचायत समिति सदस्यों ने दिया एक दिवसीय धरना

पंचायत समिति सदस्यों ने दिया एक दिवसीय धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलिया प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों ने सोमवार को अपने विभिन्न समस्याओं की मांगों को लेकर कार्यक्रम पदाधिकारी के विरोध में मनरेगा कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कुंदन यादव ने किया वहीं संचालन पंचायत समिति सदस्य देवनंदन पासवान ने किया।

प्रखंड प्रमुख ने कहा-पंचायत समिति सदस्यों का नहीं खोला जा रहा अभिलेख

धरना में प्रखंड प्रमुख कुंदन यादव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा डीएम को पूर्व में निर्देश दिया गया था। परंतु स्थानीय कार्यक्रम पदाधिकारी की मनमानी के कारण मनरेगा योजनाओं में पंचायत समिति सदस्यों का अभिलेख नहीं खोला जा रहा है। जिससे पंचायतों में मनरेगा योजनाओं को गति नहीं मिल पा रही है। जॉब कार्डधारी मजदूरों का पलायन हो रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के गरीब लोगों ने कर्ज लेकर शौचालय का निर्माण किया। बावजूद निर्माण के काफी दिनों बाद भी अभी तक अनुदान की राशि उनके खाते में नहीं गई है।

खबरें और भी हैं...