बलिया| बलिया पुलिस ने बुधवार की शाम गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के हुसैनीचक गांव से नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसे जांच के लिए बलिया पीएचसी भेजा गया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के समय थाना क्षेत्र के हुसैनीचक गांव निवासी उमाकांत चौधरी के पुत्र सूरज चौधरी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।