लोजपा नेता सह बलिया साहेबपुर कमाल विकास मोर्चा के संयोजक सुरेंद्र विवेक को लोजपा आलाकमान द्वारा प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर गुरुवार को पटना से लौटे सुरेंद्र विवेक का बलिया साहेबपुरकमाल विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोजपा प्रदेश महासचिव सुरेंद्र विवेक को माला पहनाकर एवं गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री विवेक ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो रामविलास पासवान, प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस एवं पार्टी के युवा सांसद चिराग पासवान द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका मैं शत प्रतिशत निर्वाहन करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं जात-पात एवं धर्म से ऊपर उठकर विकास एवं गरीबों, शोषितों एवं पीड़ितों की आवाज को बुलंद करने के लिये राजनीति में आया हूं। सुरेंद्र विवेक का स्वागत करने वालों में बलिया-साहेबपुरकमाल विकास मोर्चा के कार्यकर्ता मो. शफी अहमद, राशिद हुसैन, मो इबरार, जहीर जैक, राजन कुमार, अविनाश कुमार, अजय हिंदू, अमित कुमार यादव, पंकज महतो, निशांत यादव, कुंदन पासवान, मो. समीर, मनीष पासवान, अभिषेक पासवान आदि कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं लोजपा प्रखंड अध्यक्ष दशरथ सिंह, चुनचुन तांती, अनंत चौधरी, जगत यादव,नरेश यादव, रघुनंदन सिंह आदि ने भी बधाई दी।
बलिया में लोजपा नेता सुरेंद्र विवेका का स्वागत करते कार्यकर्ता।