पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बिना माॅर्गेज के केसीसी लिमिट डेढ़ लाख करने का निर्देश

बिना माॅर्गेज के केसीसी लिमिट डेढ़ लाख करने का निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलिया नगर पंचायत के स्टेशन रोड स्थित एसबीआई मुख्य शाखा का गुरुवार को जांच आंचलिक कार्यालय भागलपुर के डीजीएम बी के मिश्रा ने किया। इस दौरान उन्होंने बैंक की व्यवस्था एवं बैंक परिसर में फैले गंदगी को देख शाखा प्रबंधक पर भड़क पड़े। उन्होंने शाखा प्रबंधक से क्षेत्र में जाकर केसीसी धारक किसानों का बिना मॉर्गेज ऋण सीमा को एक लाख से डेढ़ लाख तक बढ़ाने एवं इच्छुक केसीसी ऋण लेने वाले किसानों को बिना मार्गेज के डेढ़ लाख रुपए ऋण देने, पेंशनरों के लिए बैंक में अलग से काउंटर एवं रेम्प की व्यवस्था करने, बैंक में खराब पड़े एसी को ठीक कराने एवं साफ सफाई पर ध्यान देने, कम निकासी वाले ग्राहकों को जीएसपी का सहयोग लेने, वैसे जीएसटी जिसकी शिकायत ग्राहकों द्वारा की जाती है, उनकी जांच कर उनपर कार्रवाई करने आदि का निर्देश दिया गया। वहीं बैंक परिसर के नीचे लगे एटीएम में बैंक का बोर्ड नहीं होने एवं उसकी एसी खराब होने पर उन्होंने शाखा प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि ग्राहकों की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि बैंक में साफ-सफाई ग्राहकों की सुविधा सहित कई समस्याएं हैं। जिन्हें दूर करने के लिए शाखा प्रबंधक को निर्देश दिया गया है। मौके पर अंचल कार्यालय भागलपुर के मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार झा, लखमिनियां शाखा प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता सहित कई बैंककर्मी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...