पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • जाम हटाने के दौरान टाइगर पुलिस से झड़प, मजदूर घायल

जाम हटाने के दौरान टाइगर पुलिस से झड़प, मजदूर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलिया बाजार के भगतपुर मोड़ के समीप शनिवार की शाम टाइगर मोबाइल के जवानों ने जाम हटाने के दौरान एक मजदूर के साथ मारपीट की। इससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति भगतपुर निवासी दिनेश पासवान के पुत्र इंदल पासवान बताया जाता है। घायल के परिजनों ने बताया कि टाइगर पुलिस ने इंदल पासवान के साथ बेरहमी से मारपीट कर थाना के हाजत में बंद कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही घायल इंदल पासवान के परिजन समूह के साथ थाना परिसर में पहुंचकर हंगामा करने लगे। उसके बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घायल इंदल पासवान को हाजत से बाहर निकालकर इलाज के लिए बलिया पीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने घायल युवक का इलाज किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में भी हंगामा किया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आक्रोशित भीड़ ने भगतपुर रोड के चमड़िया मैदान स्थित टाइगर पुलिस के आवास पर तोड़-फोड़ किया। जिससे उनके आवास के खिड़की का शीशा टूट गया। तत्काल बिगड़ते माहौल को देख थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने टाइगर पुलिस को दूसरे थाना में ट्रांसफर किया है। बताया जाता है कि इंदल पासवान बाजार में मोटिया मजदूर का काम करता था जो शाम को अपने घर जा रहा था।

सिर्फ वे ही नकारात्मक खबरें, जो अापको जानना जरूरी हैं।

पहले भी आमलोगों के साथ पुलिस कर चुकी है मारपीट

बलिया थाना के टाइगर पुलिस एवं आम जनता के बीच मारपीट की घटना शनिवार को दूसरी घटना बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी जाम हटाने के दौरान पूर्व के टाइगर पुलिस एवं आम लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें टाइगर पुलिस घायल हुए थे और उनके द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल

बीहट| एफसीआई ओपी के बीहट चांदनी चौक स्थित एनएच 31 पर तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ जाने से सब्जी विक्रेता एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जबकि साथ रहे करीब दस वर्षीय पुत्र बाल-बाल बच गया। सड़क दुर्घटना की की जानकारी मिलते ही ओपी पुलिस ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पर पहुंच ट्रक को कब्जे में ले लिया। साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए घायल को बरौनी पीएचसी लाया गया जहां से गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एफसीआई ओपी अध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि घायल की पहचान बरौनी रिफाइनरी ओपी के हरपुर निवासी स्व संजय भगत की 35 वर्षीया प|ी रीता देवी के रूप में की गई है। परिजन ने बताया की महिला बीहट बाजार से सब्जी खरीदकर घर पर ही बेचती थी।

खबरें और भी हैं...