पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • एसडीओ को आवेदन देकर अवैध रूप से पदस्थापित शिक्षक को हटाने की मांग

एसडीओ को आवेदन देकर अवैध रूप से पदस्थापित शिक्षक को हटाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| साहेबपुरकमाल

अधिकारियों की मिलीभगत से नियम कानून को ताक पर रखकर एक शिक्षक के अवैध प्रतिनियोजन का मामला प्रकाश में आया है। भगत सिंह यूथ फाउंडेशन के सक्रिय कार्यकर्ता ने आरटीआई से जानकारी उपलब्ध कराते हुए बलिया एसडीओ को आवेदन देकर विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदक ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सबदलपुर में पदस्थापित शिक्षक प्रवीण कुमार का नियोजन 2006 में मूल विद्यालय बाबुराही में हुआ था लेकिन फर्जी पत्र के आधार पर उक्त शिक्षक ने अपना प्रतिनियोजन सबदलपुर में कराते हुए विद्यालय के प्रधान भी बन गए। आवेदक ने सरकारी नियमानुसार बताया कि पत्र में स्पष्ट उल्लिखित है कि पंचायत शिक्षकों का प्रतिनियोजन या स्थानांतरण नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में आवेदक के आवेदन पर डीईओ ने बीईओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। बीईओ के निर्देश पर पंचायत नियोजन इकाई के सचिव ने उक्त शिक्षक को 24 घंटे के भीतर मूल विद्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया था लेकिन शिक्षक अधिकारियों की मिलीभगत से अब तक उस विद्यालय में जमे हुए हैं। आवेदक ने बताया कि अगर शीघ्र ही उचित कार्रवाई नहीं कि जाति है तो उनका संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।

खबरें और भी हैं...