बलिया पुलिस ने शनिवार की रात पहाड़पुर पंचायत के तुलसीटोल गांव से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर गांव के ही चिमनी संचालक शंभू यादव द्वारा रंगदारी एवं गोलीबारी के आरोप में बीते 15 मई को मामला दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति तुलसीटोल निवासी खखर यादव एवं कृष्ण कुमार उर्फ बुचरा है जो दोनों पिता एवं पुत्र है।