ब्लाॅक के गांवों में ग्रामसभा आज से, जोनल अधिकारी हुए नियुक्त
ब्लाॅक के गांवों में 14 अप्रैल से ग्राम सभा होगी। इसके लिए जोनल अधिकारियों की नियुक्ति कर पंचायत सचिवों को शासकीय प्रतिनिधि बनाया गया है। 14 अप्रैल को ग्राम अरमरीकला, देवकोट, जेवरतला, गंगोरीपार, पलारी, अर्जुनी, सुर्रा, धनेली, अकलवारा, दर्रा, भूलनडबरी, परसुली, तार्री, टेंगना बरपारा, कोलिहामार, बोहारडीह, फागुन्दाह, आनंदपुर, दरगहन, कन्हारपुरी, रूपुटोला, गोटाटोला, पेटेचुवा, दुग्गाबाहरा, नगबेलडीह, भेजा मैदानी, मिर्रीटोला, जगतरा, डांडेसरा और ग्राम धोबनपुरी में ग्रामसभा होगी।
16 अप्रैल को ग्राम पिकरीपार, मुड़पार, मोहारा, बासीन, कंवर, चिरचारी, सोंहपुर, खुंदनी, खोरदो, दियाबाती, कोचेरा, डढ़ारी, धनोरा, नवागांव, सोनाईडोंगरी, मुजगहन, बागतराई, भर्रीगांव, कुम्हारखान, दानीटोला, चुल्हापथरा, मंगचुवा, नगझर, कोचवाही, मुड़गहन, नावागांव, मुड़खुसरा, पोड़, बोहारा व कपरमेटा में ग्राम सभा होगी। 17 अप्रैल को ग्राम खेरथा, अरकार, भिरई, ओझागहन, सांगली, पेंडरवानी, बगदई, रमतरा, घोघोपुरी, नरबदा, पेरपार, बोरतरा, भानपुरी, भरदा, खर्रा, चंदनबिरही, कनेरी, डोकला, धानापुरी, बड़भूम, कर्रेझर, ओनाकोना, खैरडिगी, बालोदगहन, साल्हेभाट, बोरिदकला, मुजालगांेदी, भोथली व कोसमी में ग्राम सभा होगी। 18 अप्रैल को तिलखैरी, कोसागोंदी, सनौद, पड़कीभाट, तितुरगहन, हसदा, सोरर, पेंवरो, सरबदा, दुपचेरा, खैरवाही, बोड़रा, छेड़िया में ग्रामसभा होगी।