मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग, 2 लाख रुपए स्वीकृत किए
बालोद|जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने योजना बनाई है। जिसके तहत सालाना दो लाख रुपए स्वीकृत किए जाएंगे। जिले में ही कोचिंग सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को दूसरे जिले में भटकना नहीं पड़ेगा। छात्रों की फीस भी बचेगी।