मोबाइल चुराने वाला इसे बेचने के दौरान पकड़ाया
अर्जुन्दा में 31 मार्च को शिक्षिका के घर में चोरी करने वाला आरोपी 23 वर्षीय सूरज यादव को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। जिसे शनिवार को रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी से दो मोबाइल जब्त किया गया है। जिसे वह बेचने के लिए खरीददार की तलाश कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है, जेवर और पैसे के बारे में कुछ बता नहीं रहे हैं।
टीआई अवधराम साहू ने बताया कि आरोपी अर्जुन्दा का ही है। वह शुक्रवार को चोरी किए मोबाइल को बेचने के लिए इधर-उधर घूम रहे था। जिसकी सूचना मुखबिर से मिली। इसके बाद एक टीम को भेजकर उन्हें पकड़ा और पूछने पर मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। सोना, चांदी चोरी के बारे में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।