दूध संयंत्र भवन बना, डेयरी उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
बालोद|मंगलवार को आॅडिटोरियम में गंगा मैय्या दूध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति के सदस्यों की बैठक हुई। कलेक्टर ने सदस्यों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कृषि के साथ पशुपालन व दूध उत्पादन कर आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। दूध संयंत्र भवन में स्थापित की जाने वाली पाश्चराइजेशन यूनिट का फायदा बताया।