महिलाएं बोली- जनदर्शन में अर्जी देने के बाद नहीं हो रही कार्रवाई
बालोद|मंगलवार को कलेक्टोरेट जनदर्शन में दो महिलाओं ने आवेदन देने के बाद कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। अधिकारियों पर गुस्सा हो गए। एक महिला तो जनदर्शन में भड़क गई तो दूसरी कक्ष के बाहर सुरक्षाकर्मियों पर गुस्सा उतारने लगी। आमापारा निवासी कमलाबाई ने अावेदन कार्रवाई नहीं करने की बात को लेकर अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।
उन्होंने बताया कि मेरे बेटे मनीष कुमार ने सरकारी नाैकरी के लिए आवेदन किया था। लेकिन अभी तक ना तो नगर पालिका ने कार्रवाई की और न ही कलेक्टोरेट कार्यालय कार्रवाई की गई। कमलाबाई कहने लगी कि अधिकारी आवेदन लेकर भूल जाते हैं। किसी तरह की कार्रवाई नहीं होती। जब महिला जोर-जोर से अधिकारियों के सामने ही चिल्लाने लगी तो वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह शांत किया। ग्राम ओरमा निवासी बुधियारिन बाई सोनकर जनदर्शन कक्ष के बाहर यह कहकर चिल्लाने लगी कि छोटे लोगों का कोर्इ सुनने वाला नहीं है।