1.75 लाख जारी, बनेगा खेल मैदान बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार
खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग एक मई से खेल शिविर लगाने जा रहा है। राज्य शासन ने बच्चों में खेल की नई तकनीक विकसित करने के उद्देश्य से 21 दिनों का शिविर लगाने आदेशित किया है। इसके लिए शासन ने राज्य भर के लिए 50 लाख रुपए बजट जारी किया है। जिसमें बालोद जिले को एक लाख 75 हजार रुपए जारी किया गया है। ताकि बच्चों के लिए जरूरी खेल सामग्री और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा सकें।
राज्य स्तर पर इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। अब जिला स्तर पर तैयारी चल रही है। राज्य शासन ने सभी जिलों को जो राशि दी है। उस राशि से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के लिए व्यवस्थित खेल मैदान, खेल सामग्री, प्रशिक्षकों की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए पीने का शुद्ध पानी, पौष्टिक आहार आदि की व्यवस्था संबंधित जिले के खेल अधिकारी कराएंगे। शिविर के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने की बात कही गई है। इसकी निगरानी भी जिम्मेदार अधिकारी करेंगे।