विमल तीसरी बार निर्विरोध चुने गए सहकारी समिति कर्मचारी संघ अध्यक्ष
अंडा|सहकारी समिति कर्मचारी संघ का बैठक व आमसभा बालोद जिले के ग्राम पैरी गौरिया हुई। इसमें दुर्ग, बालोद, बेमेतरा जिला का कर्मचारी संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में तीन वर्ष से लगातार अध्यक्ष के पद पर विमल वर्मा को निर्विरोध चुना गया। उपाध्यक्ष जागेशवर साहू, सचिव संतराम साहू, कोषाध्यक्ष केशव गजपाल को सर्व सहमति से बनाया गया। इस चुनाव में सेवा नियम संसोधन 2018 के संदर्भ में चर्चा की गई। आने वाला समय में कर्मचारियों के हित के बारे में शासन प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। सचिव संतराम साहू समेत किसान व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।