- Hindi News
- National
- महिला कमांडो ने शादी रचाकर परपंरा को सहेजा, कोसा में बच्चों ने निकाली रैली
महिला कमांडो ने शादी रचाकर परपंरा को सहेजा, कोसा में बच्चों ने निकाली रैली
बालोद|कुंदरूपारा वार्ड में महिला कमांडो ने गुड्डा गुड्डी की शादी रचवाकर बच्चों को छग की लोक संस्कृति को सहेजने संदेश दिया। दूसरी ओर ग्राम कोसा में बच्चों ने रैली निकाल कर बड़ों को बाल विवाह न करने की सीख दी। महिला कमांडो अध्यक्ष ने कहा आज के बच्चे, युवा मोबाइल, सोशल मीडिया में खोए रहतें हैं। उन्हें हमारी परंपरा व संस्कृति से परिचय कराने के लिए यह आयोजन किया गया। प्राइमरी स्कूल में बाल विवाह रोकथाम और समाज की भूमिका पर संगोष्ठी हुई।